logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निरीक्षण में अभिवादन न करने पर प्रशिक्षु कांस्टेबल पर कार्रवाई

बरेली । जनपद बरेली के आंवला थाना में 09 मई को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में एक प्रशिक्षु कांस्टेबल ड्यूटी स्थल के बाहर मौजूद पाया गया। बताया गया कि निरीक्षण के समय उसने पुलिस अधीक्षक को नियमानुसार अभिवादन नहीं किया। इस घटना को अनुशासनहीनता और प्रशिक्षण में कमी मानते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित प्रशिक्षु कांस्टेबल को 15 दिन के अतिरिक्त प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए, ताकि सेवा संबंधी अनुशासन, व्यवहार एवं शिष्टाचार की जानकारी और बेहतर ढंग से दी जा सके। इसके साथ ही संबंधित प्रशिक्षण अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि प्रशिक्षु को आवश्यक व्यवहारिक प्रशिक्षण क्यों नहीं दिया गया। विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया कि पुलिस सेवा में अनुशासन, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति सम्मान और शिष्टाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में प्रशिक्षण प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सेवा में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संवाद

43
1668 views

Comment