logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमांशु हत्याकांड का आरोपी साहिल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज, 12 मई 2026: होलागढ़ थाना क्षेत्र में हिमांशु सरोज की निर्मम हत्या के आरोपी साहिल यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बीती रात करीब 12:30 बजे गस्त के दौरान पुलिस को खबर मिली कि साहिल दुर्गापुर नहर के पास छिपा है। मौके पर पहुंची होलागढ़ पुलिस टीम ने मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल (UP 70 AH 6837) बरामद हुई। आरोपी पर मुकदमा 44/2026 धारा 103(1) भादंसं, SC/ST एक्ट और अब 3/25 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया।घटना का खुलासा: 10 मई को टोडीपुरवा नहर के पास पुरानी मोटरसाइकिल रंजिश पर साहिल ने हिमांशु पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि एक साल पुरानी दुश्मनी के चलते उसने फायरिंग की।पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी गंगानगर के निर्देश पर अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, कांस्टेबल राहुल कुमार, सिद्धार्थ दुबे और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल थे।अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है।

8
198 views

Comment