logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरकारी आईटीआई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर तार फेंसिंग से किया सुरक्षित।

शासकीय आईटीआई की भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा जिले स्थित शासकीय आईटीआई परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से संस्थान परिसर में सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए परिसर को मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संस्थान के सुव्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई शासन के नियमानुसार की गई है।

शासकीय आईटीआई की प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण परिसर में आए दिन अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही थी। साथ ही परिसर की स्वच्छता व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन से सहयोग प्राप्त कर यह कार्रवाई कराई गई है।

भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि का सीमांकन कराया गया है। साथ ही संस्था विकास निधि से परिसर के चारों ओर तार फेंसिंग का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आगे भी इसी प्रकार सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

19
1610 views

Comment