logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिवपुर ब्लॉक में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश बहराइच। जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बवड़ी में सड़क निर

शिवपुर ब्लॉक में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
बहराइच। जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बवड़ी में सड़क निर्माण कार्य को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि शिवपुर से कुछ दूरी पर टावर से टावर जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें मानकों की खुली अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में नीचे लाल पेटी ईंट लगाई जा रही है, जबकि बालू और गिट्टी का सही इस्तेमाल तक नहीं किया जा रहा। वहीं सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से कराया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के कुछ समय बाद ही टूटने की आशंका है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान गोलू बनिया पर निर्माण कार्य में मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में विकास कार्य सही ढंग से नहीं हुए और जो भी कार्य हुए उनमें भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर निर्माण कार्य केवल कागजों में पूरा दिखाया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार मानकों को ताक पर रखकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी या नहीं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खास रिपोर्ट : रामेश्वर सिंह भदौरिया, पत्रकार जिला बहराइच

2
0 views

Comment