logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनी।

असम के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री हिमंता बिस्वा सरमा जी एवं मंत्री पद की शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



आज गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह की साक्षी बनी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में स्थापित करने की उनकी नीति के परिणामस्वरूप आज असम विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। इसी का प्रतिफल है कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक हैट्रिक जन-विश्वास और स्थिरता का प्रतीक बनकर सामने आई है।



असम की जनता का यह अटूट विश्वास और प्रचंड जनादेश स्पष्ट करता है कि पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में जो मान-सम्मान और पहचान आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने दी है, उसे आज जन-जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।



सबका साथ, सबका विकास के संकल्प ने असम में सेवा और सुशासन के नए दौर को और अधिक सशक्त किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Himanta Biswa Sarma जी के नेतृत्व में नवगठित एनडीए सरकार जन-आकांक्षाओं को पूरा करेगी और समृद्ध एवं विकसित असम के संकल्प को साकार करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगी।



असम की जनता का हृदय से आभार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मंत्रिमंडल को सफल कार्यकाल हेतु पुनः शुभकामनाएँ।



#BJPAssamHattrick

18
907 views

Comment