logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीईजीएस/ई-ऑफिस एवं आधार सेवाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सीएससी, झारनेट, यूआईडीएआई, झारसेवा, ई-ग्रंथालय व भारतनेट समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा*

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को डीईजीएस/ई-ऑफिस, यूआईडीएआई/एनआईसी/आधार एवं ई-गवर्नेंस से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में सीएससी, झारनेट कनेक्टिविटी, आधार नामांकन एवं अपडेट, एईबीएएस, झारसेवा, ई-ग्रंथालय, भारतनेट सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आमजनों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 2261 सीएससी पंजीकृत हैं, जिनमें 1282 सामान्य सीएससी सक्रिय हैं। वहीं विभिन्न पंचायत भवनों, एसएचजी सीएससी तथा पीडीएस सीएससी के माध्यम से भी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
यूआईडीएआई की समीक्षा में जानकारी दी गई कि अधिकांश प्रखंडों में आधार पीईसी केंद्र सक्रिय हैं, जबकि पांडू प्रखंड में ऑपरेटर क्रेडेंशियल लंबित रहने के कारण केंद्र निष्क्रिय है। आधार नामांकन एवं अपडेट कार्यों में भी प्रगति दर्ज की गई। अप्रैल-मई अवधि में जिले में 518 नए नामांकन एवं 1486 अपडेट किए गए।बैठक में एईबीएएस (आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली) की स्थिति की भी समीक्षा की गई। विभिन्न प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों सहित कई जिला स्तरीय कार्यालयों में एईबीएएस प्रणाली संचालित पाई गई।झारनेट कनेक्टिविटी की समीक्षा में बताया गया कि जिला मुख्यालय एवं अधिकांश प्रखंडों में नेटवर्क सुचारू रूप से कार्य कर रहा है।

*रामगढ़ प्रखंड में त्वरित रूप से इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल करने के निर्देश*

रामगढ़ प्रखंड में कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं रहने पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंह ने जियो कनेक्शन की प्रक्रिया प्रगति पर होने की जानकारी दी गयी।इसपर डीसी ने कहा कि जिस स्तर पर भी मामला लंबित है,वहां से बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित रूप से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल करने की बात कही।इसी प्रकार ई-ग्रंथालय की समीक्षा के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय, पलामू में पंजीकृत सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जानकारी दी गई। साथ ही पुस्तकालय भवन में चल रहे नवीनीकरण कार्य के कारण पाठकों की उपस्थिति अस्थायी रूप से प्रभावित होने की बात कही गई। बैठक में पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने की दिशा में की जा रही पहल पर भी चर्चा हुई।

*सभी प्रमाणपत्रों को तय समय सीमा में निष्पादन करें:उपायुक्त*

बैठक में उपायुक्त ने झारसेवा के तहत जारी होने वाले सभी तरह के प्रमाण पत्रों को तय समय सीमा में निष्पादन करने पर बल दिया।इसी तरह ई ग्रंथालय,आईआरएडी समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गयी।इस अवसर पर डीसी,सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणबीर सिंग,एडीआईओ प्रगति,सिविल सर्जन डॉ अनिल,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,डीएसई,ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंकज पांडेय,यूआईडी के डीपीओ समेत अन्य उपस्थित रहे।

1
0 views

Comment