अजमेर: भिनाय के बड़ली गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धरना 24 वे दिन जारी
अजमेर जिले के भिनाय स्थित बड़ली गांव में आबादी भूमि (खसरा नंबर 1520) पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का धरना 24वें दिन में प्रवेश कर गया है। दो दिन पहले तेजेंद्र सिंह राठौड़ के टंकी पर चढ़ने के बाद प्रशासन ने 14 मई तक अतिक्रमण हटाने का लिखित आश्वासन दिया था।
ग्रामीण प्रशासन के वादे पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक मौके से अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त नहीं हो जाता, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।