सेपियंस स्कूल, विकास नगर का कराटे में शानदार प्रदर्शन
सेपियंस स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड कराटे चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई, जो कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन, वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एवं एशियन कराटे फेडरेशन से संबद्ध है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 10 मई 2026 तक मल्टीपर्पज़ स्पोर्ट्स हॉल, आमवाला, देहरादून में किया गया।
विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 5 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर शानदार सफलता प्राप्त की।
पदक विजेता विद्यार्थी आदित्य क्षेत्री स्वर्ण पदक, खुशी थापा स्वर्ण पदक, लक्की रावत रजत पदक, अर्नव कक्कड़ कांस्य पदक,अरीब अली कांस्य पदक
विशेष गौरव की बात यह है कि आदित्य छेत्री एवं खुशी थापा का चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप हेतु हुआ है, जो 5 जून से 8 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ,प्रबंधक श्री रविकांत सपरा , निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं रशिता सपरा ने सभी विजेता विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
इन विद्यार्थियों को इस सफलता तक पहुँचाने में प्रशिक्षक बी. एस. राय , सतीश कुमार, संजय चौहान, सूरज चौहान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व एवं निरंतर प्रशिक्षण से बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।