logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़े मंगल पर गोला पुलिस प्रशासन ने कराया विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे अधिकारी व जवान

संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA Media kheri)गोला-खीरी। बड़े मंगल के पावन अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर गोला पुलिस प्रशासन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ लोगों की सेवा कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व गोला क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर गोला कोतवाल अंबर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव, एसएसआई देवेंद्र सिंह सहित समस्त उपनिरीक्षक व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

भंडारे में पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक सभी ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसकर सेवा, सहयोग और समर्पण की मिसाल पेश की। पुलिस प्रशासन की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रवासियों ने खूब प्रशंसा की और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आयोजित इस विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा पुलिस प्रशासन के इस सेवा भाव की सराहना की।

13
789 views

Comment