जशपुर: नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जशपुर: सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्राडिपा में 15 वर्षीय नाबालिग पहाड़ी कोरवा युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार को उस समय हुई जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। युवती को उसी दिन उसके माता-पिता द्वारा डांट-फटकार लगाई गई थी। इस घटना ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक और मातम का माहौल बना दिया।
पुलिस को सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना के डॉक्टर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए उपस्थित रहे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों ने किशोरावस्था में बच्चों की भावनाओं को समझने और मानसिक तनाव में सहयोग देने पर जोर दिया है, साथ ही परिवारजनों को बच्चों के व्यवहार में बदलाव को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।