logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं सहेगा हरियाणा----महेंद्र सिह

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर साइकोलॉजी भर्ती परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद प्रदेशभर में सवाल उठने लगे हैं।
85 पदों के लिए हुई परीक्षा में करीब 400 उम्मीदवार शामिल हुए, लेकिन केवल 3 अभ्यर्थियों का चयन होने से युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह ने इस पूरे मामले को युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।
महेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का युवा दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन इस तरह के परिणाम युवाओं का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और पूरी चयन प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर सैकड़ों पढ़े-लिखे युवाओं को अयोग्य घोषित किया जा रहा है, तो सवाल युवाओं पर नहीं बल्कि सिस्टम पर उठते हैं।
महेंद्र सिंह के बड़े सवाल:
क्या भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी?
युवाओं को लगातार असफल घोषित करने के पीछे कौन जिम्मेदार?
क्या हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है?
सरकार युवाओं के सवालों का जवाब कब देगी?
महेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी और KKC सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

14 views

Comment