logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों का सम्मान।

अंबाला: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा समाज सेवा एवं मानवता की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत नर्सों को फूल-मालाएं एवं प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं। उनका योगदान अतुलनीय एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल सहित हर कठिन परिस्थिति में नर्सों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं साहस के साथ किया, जिसके लिए पूरा समाज उनका ऋणी है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने नर्सों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा ,प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) रीटा दुबे , पंडित दूधनाथ तिवारी उपस्थित सभी लोगों ने नर्सों के सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने भविष्य में भी समाजहित एवं सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

9
831 views

Comment