logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*कुटमू पेट्रोल पम्प के समीप बाईक की टककर में दो बच्ची समेत चार घायल* बरवाडीह :- कुटमू पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर में

*कुटमू पेट्रोल पम्प के समीप बाईक की टककर में दो बच्ची समेत चार घायल*

बरवाडीह :- कुटमू पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बरवाडीह बाजार निवासी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद जी के पुत्र विजय प्रसाद, उनकी पुत्री समेत सात वर्षीय बच्ची सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना के बाद वन विभाग के रेंजर अजय टोप्पो और डीएफओ ऑफिस के प्रशांत भास्कर(चंदन )मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल विजय प्रसाद एवं उनकी पुत्री को तत्काल अपने वाहन से डालटनगंज सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जिससे समय रहते दोनों का इलाज शुरू हो सका।वहीं अन्य घायल सात वर्षीय बच्ची और एक अन्य व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी।

6
48 views

Comment