logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैंकों से 61,000 करोड़ बाहर! क्या आपको खतरे की आहट सुनाई दे रही है? भाइयों और बहनों, भारत के वित्तीय इतिहास में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सिस्टम की न

बैंकों से 61,000 करोड़ बाहर! क्या आपको खतरे की आहट सुनाई दे रही है?

भाइयों और बहनों, भारत के वित्तीय इतिहास में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सिस्टम की नींद उड़ा दी है।

आरबीआई (RBI) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले सिर्फ़ 15 दिनों में भारतीयों ने बैंकों से 61,000 करोड़ की भारी-भरकम नकदी (Cash) निकाल ली है।

यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है और यह साबित करता है कि जनता का भरोसा अब 'डिजिटल ग्रिड' से टूटने लगा है।

आखिर लोग बैंकों से पैसा निकाल कर घर में क्यों भर रहे हैं? इसके पीछे के कड़वे सच को समझिये

लोगों को समझ आ गया है कि बैंक में रखा पैसा सिर्फ़ एक डिजिटल नंबर है। जिस दिन सिस्टम चाहेगा, एक बटन दबाकर आपके खाते फ्रीज कर सकता है या निकासी पर लिमिट लगा सकता है। 8 नवंबर की रात वाली यादें अभी भी लोगों के ज़हन में ताज़ा हैं।

वैश्विक तनाव और युद्ध के मंडराते बादलों के बीच सबसे बड़ा खतरा 'इंटरनेट ब्लैकआउट' का है। अगर इंटरनेट बंद हुआ, तो आपका UPI, QR कोड और नेट बैंकिंग सब मिट्टी हो जाएंगे। ऐसे में सिर्फ़ हाथ में रखा 'कैश' ही आपको और आपके परिवार को भूखा मरने से बचा सकता है।

डिजिटल पेमेंट के ज़रिए आपकी हर छोटी-बड़ी खरीदारी पर सिस्टम की नज़र है। जीएसटी (GST) और इनकम टैक्स के बेमतलब के नोटिसों से बचने के लिए अब लोग वापस 'कैश' की ताकत को अपना रहे हैं ताकि अपनी प्राइवेसी और मेहनत की कमाई को बचा सकें।

प्रधानमंत्री जी की "सोना मत खरीदो" और "तेल बचाओ" वाली अपीलों ने जनता को अलर्ट कर दिया है। लोगों को डर है कि आने वाले समय में संसाधनों की भारी राशनिंग होगी और डिजिटल राशन कार्ड के ज़रिए आपके जीवन को कंट्रोल किया जाएगा। इसीलिए लोग अपनी 'लिक्विडिटी' अपने पास रख रहे हैं।

आने वाले समय में क्या हो सकता है?

कैश पर पाबंदी-
सरकार नकदी निकासी पर कड़े नियम या भारी टैक्स लगा सकती है ताकि पैसे को वापस बैंकों में खींचा जा सके।

बैंक हॉलिडे-
किसी संकट की स्थिति में बैंकों को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है।

डिजिटल करेंसी (CBDC) का दबाव-
आपको पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए नकद लेनदेन को गैर-कानूनी घोषित करने की कोशिश हो सकती है।

आपको क्या करना चाहिए?

लिक्विडिटी बनाए रखें-
अपनी ज़रूरत का पर्याप्त कैश हमेशा घर में सुरक्षित रखें। संकट के समय नोट ही काम आता है, डिजिटल नंबर नहीं।

सोना और भौतिक संपत्ति: जैसा कि साहब ने कहा "सोना मत खरीदो," समझ जाइये कि सोना ही सबसे सुरक्षित है। अपनी संपत्ति को सोने और ज़मीन जैसे भौतिक रूपों में रखें।

आत्मनिर्भर बनें-
अपनी बुनियादी ज़रूरतों के लिए पूरी तरह डिजिटल सिस्टम पर निर्भर न रहें।

61,000 करोड़ का यह आंकड़ा जनता का सिस्टम के खिलाफ एक 'मौन विद्रोह' है। लोग अब 'भेड़' बनकर लाइन में लगने के बजाय अपनी सुरक्षा खुद तय कर रहे हैं।

इस सच्चाई को हर उस व्यक्ति तक पहुँचाएं जो आज भी डिजिटल सुविधा के नाम पर अपनी आज़ादी गिरवी रख रहा है!
Cp

#BankRun #CashWithdrawal #RBI #WakeUpIndia
#EconomicCrisis

1
67 views

Comment