logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तमिलनाडु की राजनीति में दिखी नई मिसाल

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। प्रदेश के मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय जी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जी के निवास पर पहुँचकर उनसे मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया और राज्य के मौजूदा राजनीतिक व सामाजिक हालात पर चर्चा की।
इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आमतौर पर राजनीति में विरोध और बयानबाज़ी अधिक देखने को मिलती है, लेकिन आज की यह मुलाकात आपसी सम्मान, संवाद और लोकतांत्रिक परंपरा का एक अलग संदेश देती नजर आई।
सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, जनता से जुड़े मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विजय जी का यह कदम राजनीतिक शिष्टाचार और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अन्य दलों और नेताओं के लिए भी यह एक सकारात्मक उदाहरण है कि सत्ता और पद स्थायी नहीं होते, लेकिन आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को हमेशा कायम रखा जाना चाहिए।
तमिलनाडु की इस मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए

45
1846 views

Comment