सीबीआई का बड़ा एक्शन: 100 करोड़ के कथित खेल में इंस्पेक्टर सुभाष यादव गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
सीबीआई का बड़ा एक्शन: 100 करोड़ के कथित खेल में इंस्पेक्टर सुभाष यादव गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (सीबीआई ) ने पूर्व नारकोटिक्स द्वारका के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब जांच एजेंसी को उनके खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले।
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान 100 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही कई बेनामी संपत्तियों और प्रॉपर्टी से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
सीबीआई की टीम ने लंबे समय से इस केस पर निगरानी रखी हुई थी और पर्याप्त सबूत जुटाने के बाद ही यह बड़ी कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद अब इंस्पेक्टर सुभाष यादव को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई उनकी रिमांड की मांग कर सकती है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।