आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की अंतिम चयन सूची का हुआ प्रकाशन
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय दावा/आपत्ति निराकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निराकरण किया गया।
समिति के निर्णयनुसार निराकरण की कार्यवाही विवरण चयन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जारी अनंतिम चयन सूची पर प्राप्त सभी दावा/आपत्तियों के निराकरण उपरांत पोर्टल द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों की अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया। विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे चयन पोर्टल पर जाकर अपनी अंतिम चयन स्थिति का अवलोकन करें।