वीटा मिल्क बूथों के लिए आवेदन शुरू, कुल 28 बूथों का होगा आवंटन
रिपोर्टर: राज पाल (कुरुक्षेत्र) हरियाणा में वीटा मिल्क बूथ लेने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वीटा द्वारा कुल 28 मिल्क बूथों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) रखी गई है।
इच्छुक आवेदक निर्धारित समय सीमा से पहले संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग की ओर से पात्र आवेदकों का चयन नियमानुसार किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित वीटा कार्यालय या आधिकारिक सूचना देखी जा सकती है