रायपुर में भाजपा नेत्री मोनिका सिंह ने शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग
रायपुर में भाजपा नेत्री और मंडी सदस्य मोनिका सिंह के परिवार के शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मोनिका सिंह, उनके पति समेत कई लोग हथियारों के साथ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।