logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारी शक्ति, संगठन और संघर्ष का संगम : आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का 7वां जिला सम्मेलन भव्यता के साथ सम्पन्न

AIMA मीडिया न्यूज , खगड़िया(बिहार)10 मई।
शहर के सीढ़ी घाट स्थित विवाह भवन में 45वें जिला स्थापना दिवस के ऐतिहासिक काल में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन जिला इकाई खगड़िया द्वारा 7वां जिला सम्मेलन सह मातृ दिवस व नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का भव्य गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, महिला अधिकारों, सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं एवं उनके हक-अधिकार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन यूनियन की जिला महासचिव कुमारी निर्मला ने अत्यंत प्रभावशाली एवं आकर्षक शैली में किया। कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों के अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से भव्य स्वागत-सम्मान के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।
इस अवसर पर यूनियन का पुनर्गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें उर्मिला कुमारी को जिला अध्यक्ष, कुमारी निर्मला को महासचिव तथा राका सहाय , आशुतोष पोद्दार व प्रेमलता मिश्रा को संरक्षक के रूप में चयन किया गया। पुनर्गठन प्रक्रिया पुरा करने के बाद उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं संघर्षशील बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती ने खगड़िया जिला इकाई की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि खगड़िया का संगठन राज्य के सबसे सशक्त, संगठित और धारदार इकाइयों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सेविका एवं सहायिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी तथा संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।
वहीं बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने सेविकाओं का उत्साहवर्धन और हौसला अफजाई करते हुए इन कर्मियों के संघर्षशील जज्बे को शैल्यूट की।साथ ही श्री शास्त्री ने सेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य, सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई में सदैव साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया।
जबकि महासचिव कुमारी निर्मला ने आगत अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी सामूहिक ताकत के बल पर सेविका-सहायिकाएं अपने अधिकार एवं उज्ज्वल भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं।
समारोह में प्रदेश सचिव विन्देश्वर कुमार, या0टै0यू0कां0 के जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी, राका सहाय, प्रभाकर चौधरी मंटून, श्वेता कुमारी, श्रीमालिनी सिंह, वीणा कुमारी यादव, चन्द्रजीत कुमार यादव, मनोज कुमार अधिवक्ता, वन्दना भारती, वीणा कुमारी, सोनी देवी, कुशेश्वर ठाकुर, कुमारी कमला, कंचन कुमारी, गीता कुमारी, सिंकी कुमारी, अनिता देवी, मीरा कुमारी, अन्नपूर्णा सिंह, सिम्पी, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

3
266 views

Comment