logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिले में जनगणना कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर कसरावद टीम सम्मानित

टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को किया सम्मानित कलेक्टर ने दी बधाई, शेष अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

खरगोन, 11 मई 2026। जिले में जनगणना कार्य को सर्वप्रथम पूर्ण करने पर टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा कसरावद टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कसरावद श्री सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार श्री मुकेश मचार, नगर परिषद कसरावद के सीएमओ एवं नगर परिषद भीकनगांव के सीएमओ को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार कसरावद ग्रामीण क्षेत्र में कुल 481 HLB का कार्य पूर्ण किया गया। वहीं नगर परिषद कसरावद में 44 HLB तथा नगर परिषद भीकनगांव में 27 HLB ब्लॉकों का जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अन्य चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भी निर्धारित समय-सीमा में अपने-अपने क्षेत्रों का जनगणना कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौड़, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेव तथा जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

7
158 views

Comment