*गौरीगंज।* गढ़ा धाम स्थित ग्राम माधोपुर दरपीपुर में गोपाल बीर बाबा के पावन स्थान पर भव्य शर्बत वितरण
*माधोपुर दरपीपुर में गोपाल बीर बाबा के स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील*
*गौरीगंज।* गढ़ा धाम स्थित ग्राम माधोपुर दरपीपुर में गोपाल बीर बाबा के पावन स्थान पर भव्य शर्बत वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भारी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
आयोजक अतुल शुक्ला ने बताया कि यह भंडारा पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी राहुल, शुभम, आदर्श, शोभनाथ, संजय, बबलू, रिंकू, दीपू, अंकित, विकास, शुभम तिवारी, अजय, श्याम, सत्यप्रकाश, शोभित, अर्पित, प्रणव मिश्रा, सहित समस्त भक्तगणों के सहयोग से आयोजन भव्य रूप से संपन्न कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गोपाल बीर बाबा के दरबार में आने वाले सभी भक्तों के लिए प्रसाद एवं शर्बत की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।