logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एएमयू के आफताब हॉल के मुख्य गेट पर गंदगी और सीवर लीकेज से छात्रों में भारी नाराज़गी!

एएमयू के आफताब हॉल के मुख्य गेट पर गंदगी और सीवर लीकेज से छात्रों में भारी नाराज़गी!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आफताब हॉल के उस मुख्य गेट पर, जो शमशाद मार्केट की तरफ जाता है, पिछले काफी समय से गंदा पानी भरा हुआ है। सड़क पर फैली बदबू और सीवर लीकेज ने छात्रों का आना-जाना मुश्किल कर दिया है।

छात्रों का कहना है कि यह रास्ता आफताब हॉल के छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन लगातार जलभराव और गंदगी के कारण रोज़ाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

हालात इतने खराब हैं कि रास्ते से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। छात्रों में इस लापरवाही को लेकर काफी नाराज़गी देखी जा रही है।

छात्रों ने आफताब हॉल के प्रोवोस्ट और एएमयू प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और जल्द से जल्द सीवर लीकेज व जलभराव क

8
311 views

Comment