ब्रेकिंग न्यूज़.....
सेंदरी गांव में हर साल अवैध ईंट भट्ठों का अवैध कारोबार जारी...
सक्ति जिला के ब्लॉक जैजैपुर के ग्राम पंचायत सेंदरी में गांव के मैन रोड और बोराई नदी से लगा हुआ, अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार अब चरम सीमा पर पहुंच चुका है। लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति संचालित ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है ईंट भट्ठे से निकलने वाली राख और जहरीले प्रदूषित पदार्थ सीधे बोराई नदी में छोड़े जा रहे हैं। इससे नदी का पानी लगातार दूषित हो रहा है, जबकि आसपास के ग्रामीण इसी नदी के पानी का उपयोग नहाने, पशुओं और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं।
भट्ठों से उठता काला धुआं और उड़ती राख पूरे क्षेत्र के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। लोगों का कहना है कि कुछ भट्ठों में चोरी के कोयले और अवैध लकड़ी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। और साथ ही बिना किसी सरकारी आदेश के बोराई नदी के रेत और पानी का भी इस्तेमाल ईंट बनाने के लिए किया जा रहा है, इससे पहले भी कई बार शिकायत किया जा चूका है इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। वन्दे भारत न्यूज़ के टीम ने जब भट्ठा मालिकों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी भट्ठा मालिक सामने आकर बात करने को तैयार नहीं है... भट्ठा मालिकों के नाम गणेश साहू, दिनेश साहू, दिलहरण साहू, कल्याण साहू, तिरत साहू, लिल्लू खूंटे, ओम प्रकाश साहू, विनोद हरिवंश, कमला बर्मन, बबलू निराला, अरसिया वाले, बड़कू साहू एवं कमलेश हरिवंश है |
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग से तत्काल जांच कर अवैध ईंट भट्ठों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बोराई नदी और आसपास का पर्यावरण गंभीर संकट में पड़ सकता है।