logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय महिला प्रमुख का मथुरा में एकदिवसीय प्रवास

अखिल भारतीय महिला प्रमुख ने किया एक दिवसीय प्रवास

मथुरा। भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित जी ने ब्रज प्रांत के जनपद मथुरा अंतर्गत राया विकासखंड के गांव सिहोरा में एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला कार्यकारिणी के साथ मासिक जिला बैठक में सहभागिता की।

बैठक में विकासखंड समितियों के प्रशिक्षण, ग्राम समितियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जिले की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से जलभराव, खाद की अव्यवस्था एवं आवारा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा इनके समाधान हेतु संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी ने की, जबकि संचालन ब्रज प्रांत महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जी द्वारा किया गया। बैठक में जिला प्रभारी केशव देव शर्मा जी, कोषाध्यक्ष पौहप सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, गोविंद जी, कार्यालय प्रभारी हर प्रसाद शर्मा जी, सहमंत्री विष्णु जी, जिला महिला प्रमुख मंजू राजावत जी, महानगर अध्यक्ष शिशिर चौधरी जी सहित विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष एवं ग्राम समितियों की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रवास के दौरान अखिल भारतीय महिला प्रमुख श्रीमती मंजू दीक्षित जी ने ग्राम समिति की महिलाओं के साथ महिला संगीत कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया।

3
200 views

Comment