logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर में नए जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक निलंबित

जौनपुर में नए जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक निलंबित
रिपोर्ट: विनय कुमार यादव
जौनपुर। जिले में नए जिलाधिकारी सेमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान तहसीलों में लंबित राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई।
समीक्षा के दौरान धारा-24 के तहत पैमाइश से जुड़े 139 तथा पत्थरगड़ी के 84 मामले लंबे समय से लंबित पाए गए। मामलों के निस्तारण में देरी और अधिकारियों की उदासीनता पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। इसी क्रम में तहसील सदर के एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित मामलों का शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
इसके साथ ही सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी की इस सख्ती के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारियों व कर्मचारियों में जवाबदेही को लेकर गंभीरता बढ़ गई है।

0
445 views

Comment