logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोशल मीडिया पर बच्ची की अपील का असर, DM पहुंचे मिलने 7 दिन में सड़क बनाने के दिए आदेश मुरादाबाद | Aima Media | मोहम्मद नसीम

मुरादाबाद की एक छोटी बच्ची ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जिला अधिकारी (DM) से सड़क बनवाने की गुहार लगाई। बच्ची ने वीडियो में कहा कि वह रोज स्कूल जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बच्ची ने भावुक अंदाज में कहा DM अंकल, हमारी रोड बनवा दीजिए प्लीज।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बच्ची की अपील को गंभीरता से लेते हुए DM खुद मौके पर पहुंचे और बच्ची से मुलाकात की। उन्होंने इलाके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सड़क निर्माण का आदेश दिया।
DM ने आश्वासन देते हुए कहा कि 7 दिनों के अंदर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को बारिश में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय लोगों ने DM के इस कदम की सराहना की और कहा कि प्रशासन द्वारा इतनी जल्दी कार्रवाई करना सराहनीय है। बच्ची की हिम्मत और सोशल मीडिया की ताकत ने आखिरकार गांव की समस्या का समाधान करा दिया।

1
231 views

Comment