logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंधी-बारिश से जिले में नुकसान, सूसा में बड़ा झूला गिरा, सलवाड़ा मोहल्ले में घर पर गिरी बिजली

होशियारपुर जिले में रविवार देर रात तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगभग 1.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से मक्की और गन्ने की फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि खराब मौसम के कारण जिले के कई क्षेत्रों में नुकसान भी हुआ।
बारिश के बाद सोमवार को दिन का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया।
सूसा में बड़ा झूला गिरा
तेज आंधी के कारण सूसा क्षेत्र में मेले में लगा एक बड़ा झूला गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
सलवाड़ा मोहल्ले में घर पर गिरी आसमानी बिजली
रविवार रात शहर के मोहल्ला सलवाड़ा में एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
मकान मालकिन मंदीप कौर, पत्नी देशराज, ने बताया कि अचानक बिजली गिरने के बाद घर में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आकर 53 इंच की एलसीडी टीवी, पांच पंखे, बैड सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया।
घटना के समय मंदीप कौर और उनका बेटा घर में मौजूद थे। आग लगते ही दोनों ने तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

0
0 views

Comment