भानपुर सोनहा थाना की ओर से बृहस्पतिवार को बैडवा पुल
सोनहा थाना की ओर से बृहस्पतिवार को बैडवा पुल बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों का चेकिंग किया गया है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डाक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर जीवन सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया।
दस वाहनों का चालान किया गया। हिदायत दिया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें और बिना वैध प्रपत्रों के वाहन न चलायें। सदैव यातायात नियमों का पालन करें। जान जोखिम में न डालें। सुरक्षित घर परिवार में पहुंचे।