logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड देहरादून मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए पटेलनगर और देहराखास

उत्तराखंड देहरादून
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए पटेलनगर और देहराखास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
पटेलनगर सहारनपुर रोड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के कराए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इस निर्माण में प्राधिकरण की अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया गया।
इसी क्रम में देहराखास क्षेत्र में किए जा रहे अवैध आवासीय निर्माण पर भी कार्रवाई करते हुए उसे सील किया गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना आवश्यक स्वीकृति एवं स्वीकृत नक्शे के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण नियमों का सीधा उल्लंघन है।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाना, शहर के सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करना तथा नागरिकों के हितों की सुरक्षा करना है। क्या इसी तरह संबंधित विभाग कार्रवाई करेगा या कुछ खास ठिकानों पर ही सील और धवस्ती करण का नाटक करेगा

67
5390 views

Comment