कलेक्टर ने गैपरा गेहूं खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने गैपरा गेहूं खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं किसान हितैषी बनाया गया है। इसी क्रम में स्लॉट बुकिंग की तिथि में वृद्धि की गई है तथा किसानों को उपज का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने सोमवार को जौरा विकासखंड अंतर्गत गैपरा गेहूं खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पेयजल, छाया, बैठने एवं तौल व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी ढंग से संचालित की जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh