अपरा एकादशी पर निःशुल्क बस हर महीने रवाना की जाएगी चिराग बंसल
कैंथल (पुष्पा रानी )श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की विशेष बैठक आज दिनांक 9 मई दिन शनिवार को जिंदल मार्केट कार्यालय में हुई , जिसमें गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल एवं सभी सदस्य वहां पहुंचे, प्रधान मनोज सिंगला ने सभी सदस्यों का पहुंचने पर स्वागत किया, बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे, गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल ने कहा कि आप हर महीने निशुल्क बस खाटू श्याम एवं सालासर बस लेकर जाते है में आपको बहुत बहुत बधाई देता हु, समाज सेवा के लिए आप बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं सभी ने विचार रखते हुए कहा कि सिस्ला धाम बाबा श्याम का दरबार है इसलिए अपरा एकादशी पर हर महीने निशुल्क बस चलाई जाए सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया 13 मई से यात्रा प्रारंभ की जाए इस बस के मुख्यातिथि शहर के जाने माने समाज सेवी पवन गर्ग बक्कल वाले होंगे , यह बस 33 फूटा रोड से चलकर पिहोवा चौंक, पुराना बस स्टैंड, जखोली अड्डा से होते हुए जाएगी , जिस भी श्रद्धालु ने हर महीने सिस्ला धाम जाना हो वो गोकुल जल सेवा परिवार के प्रधान अशोक मित्तल,रेनू जिंदल से संपर्क कर सकते है ,
इस मौके पर , चिराग बंसल, मनोज सिंगला, सोमनाथ गर्ग, प्रकाश बंसल, भीम सेन वधवा, राजीव चौधरी, वीरभान केमिस्ट,विकास गर्ग एडवोकेट,अंजू बंसल , सुनीता रानी आदि उपस्थित रहे
पुष्पा रानी रिपोर्टर कैंथल