राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
----
#श्योपुर-/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) के द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में श्योपुर नगर में संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप जिला संयोजक श्री गणेश शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री कैलाश गुप्ता ने की। अभाविप जिला संयोजक श्री गणेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी विकास देश की प्रगति का आधार है तथा युवाओं को नई तकनीकों और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त मेरा युवा भारत के रवि समाधिया ने किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur