logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल संरचनाओं को सहेजने का कार्य जारी

जल संरचनाओं को सहेजने के कार्य जारी
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण के कार्य जारी है।

इसी क्रम में आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम बरगवा में कूप तथा पशु होद के नवीनीकरण, बुढेरा में स्पोट सोर्स पेयजल टंकी तथा सेसईपुरा में कूप नवीनीकरण के कार्य कराये गये है। इसी के साथ ग्राम सेसईपुरा में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण भी कराया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड श्योपुर अंतर्गत प्राचीन एवं एतिहासिक बावडियों के संरक्षण के लिए कराये जा रहे कार्यो के क्रम में बर्धा बुजुर्ग स्थित प्राचीन बावडी का रंग-रोगन कर आकर्षक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्योपुर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम बर्धा बुजुर्ग की बावडी का निर्माण श्योपुर के गौड राजाओं के शासनकाल में करवाया गया था।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

39
1431 views

Comment