कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना 12 मई को मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे
कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना 12 मई को मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे
ग्राम बरवासिन में सड़क एवं पलपुरा में पंचायत भवन का करेंगे भूमिपूजन
प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना 12 मई को मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री कंषाना प्रातः 9:30 बजे निज निवास से प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे थाना बागचीनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरवासिन में शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिवलाल का पुरा तक निर्मित होने वाली सड़क का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद प्रातः 10:30 बजे मंत्री श्री कंषाना ग्राम पलपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे प्रातः 11 बजे पंचायत भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत प्रातः 11:30 बजे ग्राम पलपुरा से निज निवास के लिए रवाना होंगे।
-
#morena2026 #Morena #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh