logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही पाए जाने पर दो शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलम्बित

बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही पाए जाने पर दो शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से संचालित की जा रही हैं। 9 मई को कक्षा 12वीं की परीक्षा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.सी. जैन, अंबाह परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर-पुस्तिकाओं का आदान-प्रदान एवं ताक-झांक करते हुए पाए जाने की घटना सामने आई।

परीक्षा के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय धोवाटी संकुल केंद्र, शासकीय उ.मा.वि. जग्गा पुरा की पर्यवेक्षक श्रीमती अंजूबाला ड्यूटी पर उपस्थित थीं। वहीं, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पंचम पुरा के प्रभारी शिक्षक श्री शिवराज सिंह भी परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे। दोनों शिक्षकों द्वारा परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही बरते जाने की पुष्टि हुई।

परीक्षा केंद्र से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एस. इंदोलिया ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय, अंबाह निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

21
922 views

Comment