logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहर के आसपास की सभी पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये चिन्हांकन का कार्य तत्परता से करें -कलेक्टर

शहर के आसपास की सभी पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये चिन्हांकन का कार्य तत्परता से करें कलेक्टर

वन विभाग द्वारा 2 एवं नगर निगम के माध्यम से 2 पहाड़ियों को हरा-भरा करने हेतु किया गया चिन्हित

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ग्वालियर शहर के आसपास स्थित पहाड़ियों को हरा-भरा करने के साथ-साथ नागरिकों के लिये पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में वन विभाग द्वारा दो पहाड़ियों और नगर निगम द्वारा दो पहाड़ियों को चिन्हित कर उसके विकसति करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन पहाड़ियों को हरा-भरा करने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जायेगा।
माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा एक जनहित याचिका के संबंध में दिए गए निर्देश के पालन में गठित कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों के परिपालन में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी गई है। बैठक में शहर के आसपास की सभी पहाड़ियों को चिन्हित करने के निर्देश भी नगर निगम, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के इस पुनीत अभियान के तहत आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, वन मण्डलाधिकारी श्री मुकेश पटेल, एडीएम श्री सी बी प्रसाद, डॉ. धर्मेन्द्र रिछारिया, एसडीएम श्री अतुल सिंह, श्री नरेन्द्र बाबू यादव, श्री प्रदीप शर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि ग्वालियर शहर के आसपास स्थित सभी पहाड़ियों को चिन्हित करने कार्य किया जाए। इसके लिये वन विभाग अपने विभाग से संबंधित पहाड़ियों को, राजस्व विभाग अपने विभाग से संबंधित पहाड़ियों को चिन्हित करने का कार्य करें। इसके साथ ही नगर निगम भी नगरीय क्षेत्र में स्थित पहाड़ियों पर वृहद वृक्षारोपण के लिये चिन्हांकन का काम करें। उन्होंने कहा कि इन पहाड़ियों को न केवल हरा-भरा बनाया जाए बल्कि नागरिकों के लिये पर्यटन के हित में भी विकसित किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पहाड़ियों पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन न हो यह सुनिश्चित किया जाए। कहीं पर भी अवैध उत्खनन की जानकारी मिलती है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।
वन मण्डलाधिकारी श्री मुकेश पटेल ने बताया कि वन विभाग के माध्यम से कैंसर पहाड़ी एवं गुप्तेश्वर पहाड़ी का चयन कर उसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा बताया गया कि नगर निगम के माध्यम से मानपुर पहाड़ी एवं कैप्टन हिल का चयन कर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान में अपने विभाग से संबंधित सभी दायित्वों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित कराएं।
#gwalior
#trees
#cityforest
CM Madhya Pradesh

29
1019 views

Comment