भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले सिपाही के घर देर रात पुलिस दबिश, वीडियो ने मचाया हड़कंप....See more
पुलिस के घर पुलिस की दबिश, यूपी पुलिस में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही सुनील शुक्ला की मुसीबतें शुरू, आधी रात घर में घुस आई पुलिस।
दरअसल, बीते दिनों यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने बड़े-बड़े अधिकारियों पर लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात करीब 1 बजे 6 से 7 पुलिसकर्मी घुस आए।
सिपाही सुनील शुक्ला ने वीडियो के माध्यम से बताया है कि काले अंग्रेजों के आदेश पर मेरे घर आधी रात को पुलिस आई। वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से पूछ रहा है, क्या मैं आतंकवादी हूं? क्या मैं नक्सली हूं? या मैंने किसी का बलात्कार किया है, या कोई लूट की है? क्या मैं किसी का हत्यारा हूं?
सिपाही ने आगे कहा, माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं पूछना चाहता हूं क्या काले अंग्रेजों के पास मेरी आवाज दबाने का यही तरीका रह गया है? मेरी माताजी को प्रताड़ित किया जाएगा?
सिपाही कह रहा है, माननीय मुख्यमंत्री जी, इन काले अंग्रेजों द्वारा मुझे इस तरह तोड़ा नहीं जा सकेगा। अगर मुझे शांत कराना है, तो इन काले अंग्रेजों को मेरी हत्या करनी होगी।
सिपाही ने कहा, मेरी आवाज तभी बंद की जा सकेगी, जब पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और शोषण की जांच के लिए कमेटी बनाकर सुधार किया जाएगा।
#UttarPradesh #UPPolice #SunilShukla #CorruptionAllegation #BreakingNews #Lucknow #PoliceControversy #IndiaNews #ViralVideo