logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत घमूड़वाली में ग्राम रथ अभियान आयोजित, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

घमूड़वाली ग्राम पंचायत में ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम आयोजित
घमूड़वाली। ग्राम पंचायत घमूड़वाली में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास, जनसंपर्क एवं जनजागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। अंत में जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#ग्राम_रथ_अभियान
#जन_कल्याण
#बीजेपी_राजस्थान

2
65 views

Comment