logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, रतन उपाध्याय झंडापुर अध्यक्ष मनोनीत

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के झंडापुर स्थित कमला देवी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, साहिबाबाद विधानसभा द्वारा भव्य शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य झंडापुर इकाई के अध्यक्ष की घोषणा, नई कार्यकारिणी का गठन एवं पदाधिकारियों का सम्मान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि देवो भव: की परंपरा के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल का झंडापुर के व्यापारियों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, उपाध्यक्ष संजय जैन, साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, वसुंधरा विधानसभा अध्यक्ष संजय अरोड़ा, विधानसभा 56 अध्यक्ष रवि कालिया, महासचिव कपिल गोयल, महिला अध्यक्ष मिस मीनू चौहान, साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया साहिबाबाद के अध्यक्ष इरशाद खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय, पार्षद भूपेंद्र उपाध्याय एवं शिवकुमार चौधरी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रतन उपाध्याय को झंडापुर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने रतन उपाध्याय को विधिवत मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं व्यापारी हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि संगठन के जिला अध्यक्ष पिछले लगभग 30 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। नागरिक सुरक्षा में पूर्व डिवीजन वार्डन के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह पांचवीं बार जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने किया। समारोह में जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, वसुंधरा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, झंडापुर आदि के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं गणमान्य सम्मिलित हुए।

0
1730 views

Comment