logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोलकाता में स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के दिव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न

कोलकाता में स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के दिव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न
कोलकाता। परम पूज्य स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित देव आराधना, दिव्य आशीर्वचन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम सोमवार, 11 मई 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन कोलकाता स्थित एजेस बैंक्वेट, रविन्द्र सरणी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी श्री प्रखर जी महाराज ने धर्म, सेवा, संस्कार एवं मानव कल्याण पर प्रेरणादायक संदेश देते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए। भक्तों ने भक्ति भाव से देव आराधना में सहभागिता कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
बताया गया कि ब्रह्मतीर्थ पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ अनुष्ठान की सफल पूर्णाहुति के पश्चात तीर्थ प्रणाम यात्रा के अंतर्गत स्वामी श्री प्रखर जी महाराज का कोलकाता आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट एवं विप्र फाउंडेशन जोन-6 के तत्वावधान में किया गया। आयोजन की सफलता पर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

4
1233 views

Comment