logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने गोहद में निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की समस्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने गोहद में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की

समस्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल श्री रामप्रताप सिंह जादौन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गोहद में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद के निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए श्री जादौन द्वारा विशेष रूप से Book a Call तथा DSC संबंधी कार्यों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एल.के. पांडे, अनुविभागीय अधिकारी गोहद श्री राजन नाडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी मेहगांव श्री नवनीत शर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जादौन ने समस्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय-सीमा में एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित की जा सके।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind

3
863 views

Comment