ढक्कन विहीन मेनहोल सेक्टर 17 में जानलेवा हादसे को दे रहे न्यौता नगरनिगम और प्रशासन जागें---- लक्की शर्मा
चंडीगढ़ सोमवार 11/05/2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा----सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ का हॉट कहां जाने वाला सेक्टर 17 आजकल व्यवस्थाओं का अड्डा बना हुआ आ है। यहां वहां गंदगी के ढ़ेर और टूटी फूटी सदके देखने को मिलती हैं जो कि शहर की सुंदरता को दागदार बनाते हैं। ऐसी ही जानलेवा और विकट समस्या की ओर समाजसेवक लक्की शर्मा जो स्टेट ऑफिस के नीचे बैठे एक टाइपिस्ट हैं। उन्होंने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से चंडीगढ़ प्रशासन का, नगर-निगम चंडीगढ़ और चंडीगढ़ के पुलिस प्रशासन सहित समाज सेवी संस्थाओं का ध्यान आकर्षित किया है। यहां बिना ढक्कन के मेनहाल कभी भी जानलेवा हादसे का सबब बन सकते हैं। हैरत की बात है कि चंडीगढ़ के दिल कहे जाने वाले सेक्टर में इतनी अव्यवस्था और दुर्दशा पसरी पड़ी है। और किसी भी बड़े से लेकर छोटा अधिकारी कर्मचारी तक इस सबसे बेखबर हैं। जो अधिकारियों की घोर लापरवाही और लोगों की जान माल के खामियाजा से उदासीनता का इशारा करती है । अल्फा न्यूज़ इंडिया की प्रशासन से, नगर निगम से पुलिस से पुरजोर मांग है कि इस जानलेवा हादसे को न्योता देते बिना ढक्कन वाले सीवरेज मेनहाल के तुरन्त मजबूत ढक्कन लगाए जाएं। ताकि किसी भी अमुक की अनचाही दर्दनाक दुर्घटना से आकस्मिक जीवन लीला समाप्त ना हो। और सेक्टर 17 में पसरी गंदगी को भी तुरंत प्रभाव से उठाया जाए। और शहर की शान सेक्टर 17 में पसरी अव्यवस्थाओं को हटाकर दुरुस्त करने की ओर प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया जाए।।।