logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CM सम्राट चौधरी सभी जिला कलेक्टर से करेंगे संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज संवाद से सहयोग कार्यक्रम के जरिए राज्य के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के डीएम और एसपी से सीधे जुड़ेंगे. बैठक में राज्य सरकार के मंत्री भी ऑनलाइन शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा के साथ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे.

14
102 views

Comment