logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालंधर के सुखमन सिंह ने रचा इतिहास, पढ़ाई और खेल दोनों में किया शानदार प्रदर्शन-इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है सुखमन सिंह

जालंधर (Punjab):- Punjab School Education Board के घोषित परीक्षा परिणामों में सुखमन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 में से 634 अंक प्राप्त कर पूरे पंजाब में 11वां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने जिला जालंधर में 6वां तथा तहसील फिल्लौर में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, स्कूल और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इतना ही नहीं, स्पोर्ट्स कोटा मेरिट सूची में भी उन्होंने पूरे पंजाब में चौथा स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों में सफलता हासिल की जा सकती है।

Shri Dashmesh Karnament High School Atti में इस उपलब्धि की खुशी में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां छात्र सुखमन सिंह का मुंह मीठा करवाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके पिता लेक्चरार अवतार लाल, माता लेक्चरार सीता रानी और स्कूल प्रिंसिपल बलजिंदर कुमार ने बताया कि सुखमन सिंह बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय छात्र की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर सहयोग को जाता है।

सुखमन सिंह केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। वे स्कूल की कराटे टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और पंजाब स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा वे स्कूल की रस्साकशी टीम का भी हिस्सा हैं, जिसने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। उनकी यह उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

इस अवसर पर सुखमन सिंह ने अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए नॉन-मेडिकल स्ट्रीम चुनी है और वे भविष्य में Engineering के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे जेईई परीक्षा की तैयारी करेंगे और एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य विदेश जाना नहीं, बल्कि अपने देश में रहकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना है।

स्कूल प्रबंधन ने सुखमन सिंह की इस उपलब्धि को पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। इस मौके पर स्कूल एमडी सुखदीप सिंह, रविंदरजीत कौर, मैडम सुनीता, संदीप कौर, मैडम ज्योति, मैडम मनप्रीत कौर सहित समूचा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुखमन सिंह जैसे विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

10
494 views

Comment