जशपुर:सन्ना,कस्तूरा,पिल्खी सहित कई क्षेत्रों में उप चुनाव,विद्युत क्षेत्र मेंआदर्शआचरण संहिता लागू,प्रशासन ने पुराने नियमों कापालन करने के दिए निर्दश
जशपुर में उप चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचरण संहिता लागू, सन्ना, कस्तूरा, पिल्खी सहित 23 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रशासन अलर्ट, पुराने नियमों के पालन के दिए गए सख्त निर्देश
जशपुरनगर | 11 मई 2026 | AIMA MEDIA
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उप चुनाव 2026 की घोषणा किए जाने के बाद पूरे जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका क्षेत्र जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 तथा जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 23 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आचार संहिता निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने अथवा आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार उप चुनाव के अंतर्गत चैलीटांगरटोली, सांईटांगरटोली, बालाछापर, पिल्खी, पोड़ी, गजमा, पटिया, अंधझार, सिरीमकेला, कस्तूरा, कंदोरा, गढ़ाकाटा, डोंगादरहा, पुसरा, कोडलिया, सन्ना, जुगगु, भितघरा, बागडोल, जुरगुम, हर्राडीपा, चम्पा एवं छतासारी ग्राम पंचायत क्षेत्र शामिल किए गए हैं। चुनाव की घोषणा होते ही संबंधित क्षेत्रों में प्रशासनिक निगरानी बढ़ा दी गई है।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आदर्श आचरण संहिता के नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान बिना अनुमति किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार, शासकीय योजनाओं का सार्वजनिक प्रचार, बैनर-पोस्टर, सभा, रैली अथवा अन्य गतिविधियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वालों पर निर्वाचन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुनादी एवं सूचना प्रसारित कर लोगों को नियमों की जानकारी दी जा रही है।
महत्वपूर्ण खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं एवं अपने गांव-क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं।
AIMA MEDIA आपकी आवाज, आपकी खबर