logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चार महीने से जला ट्रांसफार्मर, आरंगपानी के ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्टर-अनंत कुमार



म्योरपुर/सोनभद्र।

विकास खण्ड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी में रामकेश सरुता गोड़ के घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले चार महीनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य तथा दैनिक घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया गया है।

इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सामान्य जीवन फिर से पटरी पर लौट सके।

45
511 views

Comment