logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जुन्नारदेव में 13 मई को होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन का आयोजन, भक्तिमय संध्या में झूमेगा नगर

जुन्नारदेव में 13 मई को होगा भव्य श्री श्याम कीर्तन का आयोजन, भक्तिमय संध्या में झूमेगा नगर

जुन्नारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 2 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास आगामी 13 मई 2026, बुधवार को भव्य श्री श्याम कीर्तन एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति एवं विश्वकर्मा परिवार द्वारा क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में खाटू श्याम बाबा की भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं धार्मिक वातावरण से सजाया जाएगा, जहां देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 8 बजे से प्रारंभ होकर बाबा की इच्छा तक जारी रहेगा।

इस भव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध यूट्यूब सिंगर रिंकी मर्सकोले अपनी मधुर आवाज में श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगी। वहीं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार सीताराम सांवरा इटारसी भी भक्तिमय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य निवेदक श्री अनिल-किरण विश्वकर्मा ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस भक्ति आयोजन का आनंद ले सकें।

4
16 views

Comment