तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने से पुलिस वाहन से हुई जोरदार भिड़ंत।
ब्रेकिंग न्यूज़ | छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा के सिहोरामाल के पास बड़ा सड़क हादसा।
चौरई थाना पुलिस आरोपी को लेकर छिंदवाड़ा कोर्ट ला रही थी। हादसे में TI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।