उन्नाव पुलिस कार्यालय का एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
AIMA MEDIA जन जन की आवाज.....
उन्नाव
आज दिनांक 11.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय उन्नाव की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कार्यालय में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
#UnnaoPolice #SSPUnnao #AimaMedia #UnnaoNews